*अंजुमन गुलशन ए गौसूलव़रा की आगामी ग्यारहवीं शरीफ़ की तैयारियों को लेकर हुई मिटींग*
पाली 19/9/2025जिला मुख्यालय पर स्थित मिलाद चौक नाडी मौहल्ला कार्यालय पर आज एक अहम मिटींग का आयोजन इंतेजामीयां कमेटी सदर नजमूद्दीन साहब व सैकैर्टरी इम्तियाज अली की सदारत में रखी गई।
सदर नजमूद्दीन ने बताया कि आगामी माह अक्टूबर में ग्यारहवीं शरीफ के जूलूस की तैयारियों को लेकर कमेटी के पदाधिकारियों ने राय मशविरा किया।
ओर हज़रत गौसे आज़म दस्तगीर के फातिहा ख्वानी ओर जूलूस की माकूल इंतजाम के बारे में चर्चा कर तय किया कि इस मुक़द्दस मौकै पर कौम के होनहार छात्र छात्राओं जो कक्षा 10वीं से लेकर B A फ़ाइनल के रिजल्ट्स में 80प्रतिशत या इससे ज्यादा अंक लाने वाले प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को इनाम इकरामात से नवाजा जाएगा।साथ जूलूस ए गौसूलव़रा की गाइडलाइन के बारे में भी राय मशविरा किया गया ओर जूलूस शान- ओ शौकत ओर अदब़ ओ एतराम से निकलें उसकी तैयारियां को लेकर शहर की मस्जिदों ओर प्रमुख जगह जगह पर पोस्टर भी साया किया जाएगा।इस बैठक में जनाब मुख्तियार अली चांद अली इकरामुद्दीन वैलिम समाजसेवी सद्दाम वैलिम नियाज़ अली व स ईद वैलिम इस्माइल अली शरीफ़ भाई ओर जावेद भाई सैफ़ वैलिम एवं तुफैल वैलिम सहित कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी रहीं।मिटीग का आगाज़ तिलावते कुरआन से किया गया।ओर कमेटी के जिम्मेदार लोगों को तैयारियों में जुटने का आव्हान किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****
in Pali News