in

पाली में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेलते समय 5 साल की मासूम को सांप ने डसा, मौत से परिवार में मातम।

पाली। जिले के रोहट क्षेत्र के माडपुरिया गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। घर के बाहर खेल रही 5 साल की मासूम काव्या पुत्री अशोक सिंह को सांप ने काट लिया। परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पिता को बताया था—पैर में कुछ चुभा

जानकारी के अनुसार, शाम के समय काव्या घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसे सांप ने काट लिया।

घर लौटने पर उसने पिता अशोक सिंह को बताया कि “पैर में कुछ चुभा है और दर्द हो रहा है।” पिता ने बिना देर किए उसे गांव के अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया। लेकिन वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

हॉस्पिटल में रो पड़ी दादी और पिता

डॉक्टरों से बेटी के निधन की खबर सुनकर पिता अशोक सिंह और दादी बेसुध होकर रोने लगे। उन्हें संभालने के लिए साथ आए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर दौड़ गई।

एक महीने पहले ही हुआ था छोटी बेटी का जन्म

बताया जा रहा है कि अशोक सिंह के घर में एक महीने पहले ही दूसरी बेटी का जन्म हुआ था। परिवार खुशियों में डूबा हुआ था, लेकिन काव्या की अचानक मौत ने सब कुछ उजाड़ दिया।

गांव में मासूम की मौत के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांप काटने की आपातकालीन सुविधाएं गांवों में उपलब्ध कराने की मांग की है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दीप विधा आश्रम ने रचा इतिहास चिराग़ हुआ रोशन

सेनी इंटरनेशनल स्कूल सोजत रोड के खिलाड़ियों ने कराटे में दिखाया दम, 14 खिलाड़ियों ने जीते पदक