in

खानकाहे शब्बीरीयां में शानो-शौकत से मनाया जश्न ए गौसुलव़रा

पाली जिला मुख्यालय पर आज शनिवार
*वाह वाह किया मर्तबा़ ए गौस़ है बाला तेरा ऊंचें ऊंचों के सरो से है क़दम आला तेरा*******


11/10/2025को खानकाहे शब्बीरीयां साल वाले बाबा की दरगाह हैदर कालोनी में बाद नमाज़ ए असर हुज़ूर ए अकद्दस नबी ए पाक सल्ल0अलैय वसल्लम के मुएं मुबारक ओर हुज़ूर पीराने पीर गौसै आज़म दस्तगीर के मुएं मुबारक की जियारत करवा कर मुरीदन ओर दिगर मुसलमानों के दिलों को ईमान की रोशनी से फैज़याब कर दिया।
यह जानकारी देते हुए खानकाहे शब्बीरीयां के खिदमत गुजार इक़बाल नगर वाला ने बताया कि जियारत के बाद मगरीब की नमाज़ महफ़िल ए नात ए पाक ओर मनकबत का प्रौग्राम हुआ। जिसमें मशहूर ओ मारुफ़ नात ख्वां जनाब बुलबुले राजस्थान हाजी मोहम्मद शरीफ साहब रिज्वी व मौहम्मद फिरोज़ हशमती साहब ओर मौहम्मद तौफीक साहब व मौहम्मद इक़बाल साहब कादरी ने अपने पुरनूर अंदाज में नाते कलाम पढ़कर दिलो को बागें मदीना कर दिया।


इस नातियां प्रौग्राम में हजरत सूफी पीर ए तरीकत सूफ़ी फुरकान अहमद साहब शब्बीरी क़ामिल की जेरें निगरानी रही वही जैरे निजामत मौहम्मद नदीम साहब अशरफी की रही। नात ए कलाम के बाद बाद नमाज़ ए इशा लंगरें गौसीयां का कार्यक्रम रहा जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर फैज़ हासिल किया।
ओर ज़श्न ए गौसूलव़रा शान ओ शौकत के साथ मनाया गया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुस्लिम युवा फाउंडेशन का ऐतिहासिक तीसरा सामूहिक निकाह सम्मेलन कल होगा आयोजित तैयारियां जोरों शोरों पर

पाली में आज होगा मुस्लिम युवा फाउंडेशन द्वारा तीसरा सामूहिक निकाहख़्वानी समारोह।