in

मुस्लिम युवा फाउंडेशन का तीसरा सामूहिक निकाह सम्मेलन कामयाबी की मंजिल पर पहुंचा दुल्हा-दुल्हन को दी विदाई

पाली 12/10/2025


जिला मुख्यालय पर स्थित हैदर अली शाह कालोनी बज़रंग बाड़ी स्थित ग़रीब नवाज़ तालिमी सोसाइटी स्कूल प्रांगण में आज मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति के द्वारा तीसरा मुस्लिम सामूहिक निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया।

जिसमें पाली विधायक श्री भीमराज भाटी मुस्लिम समाज के सदर व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हकीम भाई व पूर्व सभापति श्री प्रदीप कुमार हिंगड़ व पूर्व शहर अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी पार्षद अकरम भाई खिलेरी भाजपा नेता हाजी मौहम्मद रफीक गौरी डाक्टर गौरव कटारिया व सदर अज़ीज़ फौजदार

समाज कल्याण विभाग के अधिकारी व जोधपुर से आए सदर हमीम बक्क्ष युवा नेता कलीम अख्तर का फाउंडेशन समिति द्वारा शानदार स्वागत किया गया।वही फाउंडेशन के जहीर मकरानी व नायब़ सदर शकील नागौरी ने बताया कि आज 25जोडों को सुबह 10बजे तिलावत ए कुरान के बाद जयपुर से तशरीफ़ लाए हज़रत सैय्यद साहब ने निकाह की रस्में अदा करवाई ओर दुआएं खैर की गई।

फाउंडेशन के सह संयोजक इंसाफ भाई सोलंकी ने बताया कि बांगड हास्पिटल प्रशासन द्वारा डाक्टर मौहम्मद जावेद व मेल नर्स हाजी मोहम्मद परिहार व मेडिकल टीम सहित मेडिकल केम्प लगाया गया।


वही नगर निगम प्रशासन के अधिकारी कलीम साहब की देखरेख में फायर ब्रिगेड व स्वचालित शौचालय ओर सफाई कर्मचारीयों की टीम को मौके पर लगाया गया है। वही ट्रैफिक व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा जाब्ता तैनात किया गया।
सदर मेहराज अली चुडीगर की निगरानी में युवाओं की टीम सम्मेलन की अलग अलग जिम्मेदारी संभाल कर आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है।
आयोजित सम्मेलन में दुल्हा व दुल्हन के अलग अलग टेंट की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा की गई है।

वही मुस्लिम घोसी युवा संगठन के पार्षद अकरम भाई खिलेरी ने बताया कि सम्मेलन में आए 5500 लोगों के दस्तरख्वान की जिम्मेदारी घोसी युवा संगठन के 200मेंबर्स पुरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं।ओर बहुत ही इत्मीनान के साथ औरतों ओर पुरुषों के खाने के लिए अलग अलग व्यवस्था कर दस्तरख्वान लगा रहें हैं।इस जिम्मेदारी में घोसी समाज के बुजुर्गों का अहम रोल रहा है।जो युवाओं की ताकत बनें है।खिलेरी ने बताया कि सम्मेलन बहुत ही कामयाबी के साथ सम्पन्न हुआ है।

फाउंडेशन द्वारा मुस्लिम घोसी समाज युवा संगठन का शानदार स्वागत भी किया गया।
सामूहिक निकाह सम्मेलन में राजू नवाब़ इक़बाल भाई मोयल रफीक अब्बासी नजीर भाई सिंधी चांद संजरी सत्तार खान पठान इंसाफ भाई सातांवाले र ईस भाई घोसी इंसाफ भाई सोलंकी अश्कर भाई खत्री व इमरान चौपदार अरबाज खान अज्जू  समाजसेवी नौशाद KGNअमजद अली अल्फ़ाज़ रफीक भाई घोसी जाकीर गौरी सत्तार भाई घोसी अश्कर कुरैशी गौस मोहम्मद इरफान अली रंगरेज उस्मान सोलंकी शरीफ भाटी इरफान संजरी फारुक रंगीला व इस्माइल छीपा समाजसेवी समीर गौरी हाजी भाई सोलंकी वहीद खान अशरफी शाहिद भाई खोखर समाजसेवी दिलीप मेवाफरोश

हाजी मोहम्मद इकबाल खिलजी माइक संचालक यासीन शबावत अनवर भाई सोजत आबिद कुरैशी  समाजसेवी शमशुद्दीन जी पठान फाउंडेशन व मुस्लिम घोसी समाज युवा संगठन के तमाम कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन को कामयाबी की मंजिल तक ले जाने में जी जान से जुटकर ऊंचाईयों के शिखर तक पहुंचाया।

वही सम्मेलन की कामयाबी पर सैय्यद इम्तियाज अली व सैय्यद सिकन्दर अली व सैय्यद मुकद्दर अली ने फाउंडेशन के सदर मेहराज अली चुडीगर को उमराह टिकट की घोषणा कर सम्मेलन की कामयाबी की मुबारकबाद दी।
RJ22 News Pali व मुस्लिम समाज पाली की ओर से मुस्लिम युवा फाउंडेशन व मुस्लिम घोसी समाज युवा संगठन के तमाम पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं

ओर ग़रीब नवाज़ तालिमी सोसाइटी सदर हाजी मासूम अली अंसारी व स्कूल कमेटी का जिन्होंने इस भव्य कार्यक्रम आयोजित में अहम किरदार निभाया ओर स्कूल मैदान उपलब्ध कराया तमाम योगदान करने वाले भामाशाह का दिल की गहराईयों से खैर मख्दम कर मुबारकबाद देते हैं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिनदहाड़े महिला से लूट: काम दिलाने के बहाने ले जाकर गहने और मोबाइल छीने।

पाली में घर के बाहर रखी साइकिल चोरी: CCTV में कैद हुई वारदात, 22-23 साल का युवक ले गया साइकिल।