in

जैसलमेर में बड़ा सड़क हादसा: चलती बस में लगी भीषण आग, कई यात्री झुलसे — राहत बचाव कार्य जारी।

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा थईयात गांव के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार, बस में उस समय करीब 57 यात्री सवार थे। अचानक बस में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी हैं।

घायलों को एंबुलेंस की मदद से श्री जवाहिर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

जिला प्रशासन ने जताया दुख, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

जैसलमेर जिला प्रशासन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत और चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से जनता की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं —

9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055

प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक सभी कदम उठाए जा रहे हैं। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: सेवार्थ समर्पित वेलफेयर फाउंडेशन का सामूहिक विवाह बनेगा यादगार – 51 जोड़ों का रिसेप्शन होगा लक्ष्मी निवास पैलेस में,बिकानेर के शाही महल में होगा नवदम्पतियों का स्वागत।

सोजत: बासना बेरा जालरा में दिनदहाड़े लूट की वारदात, महिला के गले से कंठी छीनकर फरार हुआ बाइक सवार युवक- पूरी घटना हुई CCTV में कैद।