in

पाली में दर्दनाक हादसा: भैंस को पानी पिलाने गई नानी और 13 वर्षीय दोहिते की बांध में डूबने से मौत।

पाली। जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में नानी और उसके 13 वर्षीय दोहिते की डूबने से मौत हो गई। दोनों भैंस को पानी पिलाने के लिए बांकली बांध पर गए थे। इसी दौरान भैंस बांध के अंदर उतर गई। उसे निकालने के लिए बालक छोगाराम पानी में उतरा, लेकिन पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया।

दोहिते को डूबता देख नानी इन्द्रा देवी (47) भी उसे बचाने के लिए बांध में उतर गई, मगर पानी गहरा होने के कारण वह भी डूब गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों और पुलिस को दी।

दोनों को किसी तरह पानी से बाहर निकालकर पाली के बांगड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोहट थाने की SHO पाना चौधरी ने बताया कि हंजावा गांव (कुलथाणा) निवासी इन्द्रा देवी पत्नी राजाराम भील अपने दोहिते छोगाराम पुत्र रामलाल के साथ भैंस को पानी पिलाने बांध पर गई थी। भैंस के पानी में उतरने पर बालक ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन हादसे का शिकार हो गया।

छोगाराम दीपावली के त्योहार पर अपनी मां के साथ ननिहाल हंजावा गांव आया था। बुधवार को नानी के साथ बांध जाने पर यह दुखद घटना हो गई।

नानी-दोहिते की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शवों को बांगड़ हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: ड्यूटी पर तैनात एएसआई की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर।

पाली: चोटिला में हजरत पीर दुल्हेशाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय उर्स धूमधाम से सम्पन्न,कव्वाली प्रोग्राम ने बाँधा समा।