in ,

जोधपुर/पाली। संदिग्ध हालात में पाली कि खुशबू राजपुरोहित की मौत: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे पीहर पक्ष, बोले—गिरफ्तारी के बाद ही होगा पोस्टमॉर्टम।

जोधपुर/पाली।पाली की खुशबू राजपुरोहित की जोधपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में शनिवार को दूसरे दिन भी मृतका के पीहर पक्ष का विरोध जारी रहा। मृतका के परिजन और समाजजन जोधपुर के मथुरा दास माथुर (MDM) अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

शनिवार को पाली से बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के लोग और जनप्रतिनिधि धरना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी मृतका के परिजनों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वे तब तक पोस्टमॉर्टम नहीं करवाने की बात पर अड़े रहे जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती।

मृतका के भाई इन्द्रजीत राजपुरोहित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन खुशबू को ससुराल वालों ने जहर देकर मार दिया। इस संबंध में उन्होंने जोधपुर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है, लेकिन अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

शादी को तीन साल, चार महीने से रह रही थी पीहर में

धर्मधारी हाल पाली के जवाहर नगर निवासी व्यापारी अमरसिंह राजपुरोहित की सबसे बड़ी बेटी खुशबू राजपुरोहित की शादी मई 2022 में पिलोवनी हाल जोधपुर निवासी हर्षित सिंह पुत्र चंदन सिंह राजपुरोहित से हुई थी।

ससुराल में कलह के चलते खुशबू पिछले चार महीने से पाली स्थित अपने पीहर में रह रही थी। 16 अक्टूबर को उसके ससुर उसे समझाइश कर जोधपुर वापस ले गए थे।

21 अक्टूबर को खुशबू के ससुराल से फोन आया कि उसने कुछ खा लिया है और उसकी तबीयत बिगड़ गई है। उसे जोधपुर एमडीएम हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जब परिजन पाली से जोधपुर पहुंचे, तब खुशबू की हालत गंभीर थी और वह बयान देने की स्थिति में नहीं थी।

इलाज के दौरान 24 अक्टूबर शुक्रवार सुबह खुशबू की मौत हो गई।

धरने में पहुंचे जनप्रतिनिधि और समाजजन

धरने में पाली से पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, कांग्रेस नेता महावीरसिंह सुकरलाई, एडवोकेट महेन्द्रसिंह राजपुरोहित, शिवराम चौधरी, किशोर सिंह, सतीश सिंह भाटेलाई, हनुमान सिंह खाराबेरा, अर्जुन सिंह राजपुरोहित जेतपुर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

NCC में सिल्वर मेडलिस्ट थी खुशबू

मृतका के भाई इन्द्रजीत ने बताया कि खुशबू ने NCC में सिल्वर मेडल प्राप्त किया था और अपने ग्रुप की लीडर भी रही थी। वह आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और तेज़-तर्रार स्वभाव की थी, लेकिन ससुराल वालों के ताने और मानसिक उत्पीड़न ने उसे तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पिता हार्ट पेशेंट हैं, इसलिए खुशबू ने काफी समय तक अपने ऊपर हो रही ज्यादती की बातें छिपाए रखीं।

पीहर पक्ष का कहना है — जब तक न्याय नहीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: भगवान गोरधननाथ जी मंदिर मे अन्नकूट महोत्सव मनाया,भगवान को 56 भोग अर्पित किये।

पाली तक पहुँची SOG की पूछताछ : ठग प्रिंस सैनी केस में लाखोटिया मेला समिति के अध्यक्ष को नोटिस,इस बार मेले मे चीफ गेस्ट बन कर आया था सैनी-डोनेशन मे दिये थे 11 लाख।