in

सोजत: भगवान गोरधननाथ जी मंदिर मे अन्नकूट महोत्सव मनाया,भगवान को 56 भोग अर्पित किये।

सोजत। मैन बाजार स्थित भगवान गोरधननाथ जी मंदिर में शनिवार शाम अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में भगवान गोरधननाथ जी को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरंग में रंग गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान के दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में पुजारी भंवर दास वैष्णव, कान दास जी, सुनील कुमार सेन, राजेश सांखला, भरत पालरिया, विनोद पालरिया, महावीर, हरिदर्शन, नीरज, सोहन, मंगलाराम, सुनीता, लीला देवी, मंजू देवी, संतोष सेन, मंजुला देवी, सपना पारीक, जय श्री, और तमन्ना सेन सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

भक्तों ने इस अवसर को उत्सव और आस्था का प्रतीक बताते हुए भगवान गोरधननाथ जी से समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुम्बई।“आत्मविश्वास या अति-आत्मविश्वास? बदलती पीढ़ी की नई चुनौती”, ज्ञान ज्यादा या बदतमीजी..?

जोधपुर/पाली। संदिग्ध हालात में पाली कि खुशबू राजपुरोहित की मौत: दूसरे दिन भी धरने पर बैठे पीहर पक्ष, बोले—गिरफ्तारी के बाद ही होगा पोस्टमॉर्टम।