पाली। सोमवार सुबह करीब 7 बजे सिरियारी से जयपुर जाने वाली पाली डिपो की रोडवेज बस सांडिया बस स्टैंड (नेशनल हाईवे 162) पर दूध से भरे ट्रोले से टकरा गई। हादसे में करीब 15 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और घायलों को बस से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए सोजत अस्पताल भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही चंडावल पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने बताया कि सांडिया बस स्टैंड अब “डेथ पॉइंट” बन चुका है। इस स्थान पर पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, बावजूद इसके अब तक ओवरब्रिज नहीं बनने से हर दिन जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।


