पाली। सोमवार सुबह देसूरी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खुले में शौच करने गए एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह पत्थर पर गिर पड़ा। हादसे में उसकी गर्दन पत्थर के किनारे से कट गई। गंभीर घायल अवस्था में उसे पहले देसूरी में प्राथमिक उपचार दिया गया, बाद में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल रेफर किया गया।

बांगड़ हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने तत्काल उपचार शुरू करते हुए युवक के गले के गहरे घाव पर करीब 35 टांके लगाए। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है।
घायल की पहचान रमेश (40) पुत्र बाबूनाथ निवासी देसूरी के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, रमेश सुबह खुले में शौच के लिए गया था, जहां पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया और पत्थर का किनारा उसकी गर्दन पर लग गया। इससे उसका गला बुरी तरह कट गया।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि समय रहते इलाज शुरू कर देने से बड़ी दुर्घटना टल गई।


