in

हॉकी भारत के 100 वर्ष पूरे : 7 नवंबर को पाली में होगा शताब्दी समारोह मैच

पाली, 5 नवम्बर। हॉकी इंडिया के निर्देशानुसार भारतीय हॉकी के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में एक साथ 7 नवंबर को विशेष प्रदर्शन मैच आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में हॉकी पाली संघ द्वारा भी भगवान आदिनाथ स्टेडियम, निमाज में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक शताब्दी वर्ष का जश्न मनाया जाएगा।

हॉकी पाली संघ के अध्यक्ष महिपाल सिंह निबांड़ा ने बताया कि हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल है और इसका इतिहास देश के खेल जगत में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। भारतीय हॉकी की शुरुआत 7 नवंबर 1925 में हुई थी और महज तीन वर्ष बाद 1928 में भारत ने हॉकी में पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया। भारत ने हॉकी में कुल 8 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर विश्व में स्वर्णिम इतिहास रचा है।

संघ के सचिव सत्यनारायण सिंह पुनाङिया ने बताया कि हॉकी राजस्थान के अध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुरुष वर्ग का मैच मेजर ध्यानचंद इलेवन बनाम धनराज पिल्ले इलेवन तथा महिला वर्ग का मैच रानी रामपाल इलेवन बनाम सलीमा टेटे इलेवन टीमों के बीच खेला जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारी में निमाज हॉकी क्लब के सदस्य जोधाराम गुर्जर, दिनेश पंवार, मांगू सिंह दुदावत, सन्नी राठौड़, हन्वत सिंह, दीपक सोलंकी, राकेश राव, नंदू सिंह, सौरभ वर्मा आदि जुटे हुए हैं। आयोजन समिति का दावा है कि यह दिन देशभर के एक साथ मैच आयोजन के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

प्रदेश में स्लीपर बसों की हड़ताल समाप्त: यात्रियों को मिली बड़ी राहत, फिर से पटरी पर लौटी परिवहन व्यवस्था।

गुरु नानक जयंती पर पाली में भव्य नगर कीर्तन, महिलाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश,गुरू नानक देव जी के जयकारे से गुँजा पाली।