सोजत। रविवार सुबह सोजत स्तिथ मौहल्ला सिपाहियान से नूरानी सफर पैदल यात्रा का भावपूर्ण आगाज़ हुआ।
सदर मोहसिन खान और कमेटी की अगुवाई में निकला यह पवित्र जत्था अजमेर शरीफ के लिए रवाना हुआ, जहाँ सभी यात्री 26 नवंबर को पहुंचकर ख्वाजा गरीब नवाज की ‘छटी’ के मुबारक मौके पर हाज़िरी देंगे और मुल्क में अमन, चैन व खुशहाली की दुआ करेंगे।

यात्रा में शामिल सभी 55 यात्री पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ पैदल आगे बढ़ रहे हैं। जत्थे की वापसी 28 नवंबर को होगी, जिसके बाद सोजत पहुंचकर नूर शाह बाबा के उर्स के मौके पर चादर पेश की जाएगी।
रवाना होने के अवसर पर मोहसिन खान के साथ मो. आरिफ, तोसिफ उर्फ बंटी, सलमान मोनू, आजाद खान, रफीक खान, इरशाद खान, इब्राहिम खान, मुस्ताक खान, आमीन खान केरू सहित कई लोग मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान सभी ने सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक एकता का संदेश देने का संकल्प
