in

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को कांग्रेस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पाली। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर शनिवार को पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया।

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हकीम के सानिध्य में कांग्रेसजनों ने अम्बेडकर सर्किल पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद, राजीव गांधी स्मृति (कांग्रेस कार्यालय) में भी बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

प्रवक्ता असगर कुरैशी ने बताया कि इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपुरोहित, विधायक भीमराज जी भाटी, कार्य कारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, महावीर सिंह सुकरलाई, हाजी मेहबूब टी, मदन सिंह जागरवाल, जोगाराम सोलंकी, प्रकाश सांखला, ताराचंद चंदनानी, आमीन अली रंगरेज, रफीक चौहान, मांगुसिंह दुदावत, आनन्द सोलंकी, भेराराम गुर्जर, ताराचंद टाक, दिनेश दवे, प्रकाश चंद, रमेश चावला, वेलाराम राठोड़, राजेन्द्र बस्सी, चंद्रपाल सिंह पुनायता, मांगीलाल सोलंकी, रामचंद्र बुनकर, जावेद सिरोहा, मुकेश देवासी, फारुख रंगीला, असगर कुरैशी, अनवर बा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उपस्थित सभी नेताओं ने बाबा साहेब के आदर्शों और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को याद किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाकर श्रद्धा सुमन किए अर्पित

प्रदेश महासचिव NSUI मुकेश नराणियां ने जिलाध्यक्ष विजय जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया