*पाली जिला मुख्यालय पर NSUIजिलाध्यक्ष विजय जोशी के विरुद्ध युवती
द्वारा दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराने की जानकारी सुचना मिलने पर NSUI के प्रदेश महासचिव/कार्यलय जयपुर प्रभारी मुकेश नराणियां ने पाली जिलाध्यक्ष विजय जोशी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 48/72 घंटे में उक्त प्रकरण की सम्पूर्ण एंव तथ्यात्मक जानकारी से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराने का नोटिस जारी किया गया है।ओर अपना स्पष्टीकरण लिखित में मांगा है।समय सीमा में जानकारी नही देने पर संगठन द्वारा संगठनात्मक अनुशासन के तहत आपके विरुद्ध दर्ज प्रकरण में आरोपी मानकर पदमुक्त करने की कार्रवाई अमल में लाने की कार्यवाही करेगा। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष को अपना पक्ष रखने की जानकारी का नोटिस दिया गया है। ऐसे गंभीर आरोप से कांग्रेस पार्टी ओर संगठन की साख को भारी नुक्सान होता है।
दुसरी ओर आरोपी विजय जोशी को पद से हटाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी के एक NSUI के पूर्व अध्यक्ष बांगड कालेज व प्रदेश महासचिव NSUI ओर वरिष्ठ छात्र नेता द्वारा भी आगामी 9दिसम्बर को पाली जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पदभार समारोह के दिन कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर अनशन बैठनें की घोषणा से भी शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। *RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*********

