in

जोधपुर में प्राइवेट बसों की हड़ताल जारी-धरने पर बैठे बस आपरेटर, सरकारी बसों में उमड़ी भीड़।

जोधपुर। प्रदेशभर में आरटीओ के खिलाफ प्राइवेट बस ऑपरेटरों का विरोध तेज हो गया है। जोधपुर में भी निजी बसों की हड़ताल लगातार जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कल्पतरू शॉपिंग सेंटर के पास बस ऑपरेटर धरने पर बैठे हुए हैं और अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, जोधपुर से रोजाना 200 से अधिक प्राइवेट बसें विभिन्न बड़े शहरों और राज्यों के लिए संचालित होती हैं। इन बसों के बंद रहने से बस स्टैंड और काउंटर सूने नजर आ रहे हैं। हड़ताल का असर राजस्थान के साथ-साथ गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्यप्रदेश, बिहार, नई दिल्ली और कर्नाटक जाने वाले यात्रियों पर भी पड़ा है।

हड़ताल के चलते सरकारी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कई रूटों पर सीटें फुल हैं और यात्रियों को खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि अचानक बसें बंद होने से यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

धरने पर बैठे बस ऑपरेटरों का कहना है कि उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए अपनी बसों में कई बदलाव और सुधार किए हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

उधर, प्रशासन की ओर से फिलहाल कोई ठोस समाधान सामने नहीं आया है। अगर जल्द ही वार्ता नहीं हुई तो आने वाले दिनों में यात्रियों की परेशानी और बढ़ सकती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में आशा सहयोगिनियों का कलेक्ट्रेट पर हंगामा, इंसेटिव टुकड़ों में मिलने और अक्टूबर से मानदेय बकाया पर जताई नाराजगी।

7 वर्षीय शाहनवाज ने रखा पहला रोजा, दादा और नाना ने जताया हर्ष