पाली। इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और इबादत वाले महिने रमजान कि रौनक बन कर सामने आयी है महज 6 वर्ष की नन्ही बच्ची बुशरा गौरी, पुत्री मोहम्मद जाहिद गौरी (प्रबंधक – RJ22 न्यूज पोर्टल) ने अपना पहला रोजा रखकर सभी का दिल जीत लिया।
इतनी कम उम्र में बुशरा द्वारा पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ रोजा रखने पर परिवार में खुशी का माहौल बन गया। सुबह सहरी से लेकर शाम इफ्तार तक बुशरा ने पूरे अनुशासन के साथ रोजा निभाया। परिवारजनों के अनुसार बुशरा ने पूरे दिन बड़ी समझदारी और धैर्य का परिचय दिया।
इस अवसर पर दादा मोहम्मद अली और दादी नसीम बानो ने बुशरा को दुआएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही धार्मिक संस्कार और अनुशासन विकसित होना परिवार एंव उसके भविष्य के लिए सुखद संकेत है।
बुशरा के पिता मोहम्मद जाहिद गौरी ने बताया कि बुशरा रोजे को लेकर काफी उत्साहित थी और उसने खुद ही पहला रोजा रखने की इच्छा जताते हुए सभी के साथ सेहरी करते हुए पुरे दिन बड़ो के साथ इबादत करते हुए समय बिताया,शाम को इफ्तार के समय परिवार ने बुशरा को अपना पहला रोज़ा रखने पर मुबारकबाद देते हुए खूब लाड़ और दुलार किया एंव उसके इस जज्बे की सराहना की।
बुशरा के परिजनों ने मोहल्ले और रिश्तेदारों में नन्ही रोजेदार बुशरा के पहला रोज़ा रखने कि खुशी में मिठाईयां बाटी,सभी ने बुशरा के अच्छे स्वस्थ, खुशहाल और रोशन भविष्य की दुआ की।

