in

जोधपुर: फाल्गुनी मस्ती के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज का फागोत्सव मनाया गया।

जोधपुर। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आज शाम चांदपोल स्थित समाज भवन ‘शिवबाड़ी’ में ‘फागोत्सव’ मनाया गया।

समाज के मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में ठाकुर जी और राधे रानी की अलौकिक झांकी का श्रृंगार किया गया और उनको फूलों से होली खेलाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ राधे कृष्णा को केसर-कुंकुंम का तिलक लगाकर अबीर-गुलाल के सतरंगी गुब्बार द्वारा हुआ।

समाज के कार्यकारी अध्यक्ष माधव जोशी ने बताया फागोत्सव में बिंदु व्यास एण्ड पार्टी द्वारा एवं विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा होरियों की प्रस्तुति से हुआ।फागणियां पोशाकों में पूरे महानगर की महिलाओं का फाल्गुनी जोश देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर रंगों से सराबोर होकर महिलाओं की टोलियों द्वारा सामूहिक नृत्य कर कार्यक्रम में शमां बांध दिया। राधेकृष्ण का स्वांग धरें मनमोहक लग रहें थे।

कार्यक्रम में महिला मंडल की सरला ओझा, प्रिया शर्मा, शारदा श्रीमाली, अरुणा दवे, लीला ओझा, शशी कला ओझा, अभिलाषा व्यास, रश्मि ओझा, संतोष बोहरा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र बोहरा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहें।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के बांगड़ अस्पताल में देर रात हंगामा, दो युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में।

पाली: 6 वर्षीय नन्ही बच्ची बुशरा गौरी ने रखा पहला रोजा, परिवार में खुशी का माहौल।