in ,

जोधपुर में शादी वाले घर में दो सिलेंडरों में ब्लास्ट, 11 लोग घायल — 2 की हालत गंभीर- राजस्थान में तीन दिन में तीसरा बड़ा हादसा।

जोधपुर। मंगलवार शाम जोधपुर जिले के बावड़ी थाना क्षेत्र के हरढाणी गांव में शादी की तैयारियों के बीच बड़ा हादसा हो गया। एक घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। पहले एक सिलेंडर फटा, उसके कुछ ही देर बाद दूसरा सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। हादसे में कुल 11 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज पूरे मोहल्ले में गूंजी और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही बावड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने बताया:

बावड़ी चौकी प्रभारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि “हरढाणी गांव में एक घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लगने से एक के बाद एक दो ब्लास्ट हो गए। हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 9 का इलाज एमडीएम अस्पताल में और 2 का इलाज एमजीएच अस्पताल में चल रहा है। दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।”

घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी बोले:

घायल हुए एक व्यक्ति ने बताया, “हमें समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ। तेज धमाके के साथ धुआं छा गया। शायद सीएनजी टंकी या सिलेंडर फटा हो। धमाके के बाद पत्थर जैसे टुकड़े गिरने लगे और मैं नीचे गिर गया।”

गांव के सुरता राम ने बताया कि “पहला ब्लास्ट हुआ तो तीन-चार लोग घायल हुए थे। उन्हें अस्पताल ले जाया ही जा रहा था कि अचानक दूसरा ब्लास्ट हो गया, जिसमें कई और लोग घायल हो गए।”

घायलों की सूची:

छोटू सिंह

अजमाल सिंह

दिनेश

राकेश (सेवकी कल्ला)

बुधाराम (हरढाणी)

गणपत राम (हरढाणी)

ओमाराम (हरढाणी)

रामदास

सुनील (पूसाराम हरढाणी)

महिपाल (हरढाणी)

अजमाल सिंह (हरढाणी)

इनमें से तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्‌टी दे दी गई है, जबकि दो गंभीर रूप से झुलसे लोगों को जोधपुर रेफर किया गया है।

तीन दिन में तीसरा सिलेंडर हादसा:

राजस्थान में पिछले तीन दिनों में यह तीसरा बड़ा सिलेंडर ब्लास्ट हादसा है। इससे पहले जयपुर और पाली में भी सिलेंडर फटने की घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हो रहे इन हादसों ने प्रशासन और आमजन में चिंता बढ़ा दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: अमित बघेल के बयान से आक्रोशित सोजत का सिन्धी समाज, निकाली आक्रोश रैली।

पाली जिले में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर तोड़ ट्रक से भिड़ी, कार सवार युवक जिंदा जला।