in

पाली के बांगड़ अस्पताल में देर रात हंगामा, दो युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में।

पाली। शहर के बांगड़ अस्पताल में देर रात दो युवकों के बीच कहासुनी के बाद जमकर हंगामा हो गया। ट्रॉमा वार्ड के बाहर दोनों आपस में भिड़ गए, जिससे वहां लगी लोहे की जाली टूट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कर हिरासत में ले लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाष नगर ए निवासी अशोक कुमार और कालू उर्फ विरम गुरुवार देर रात अस्पताल पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि एक युवक अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए लाया था और उसने दूसरे युवक पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं सामने वाले युवक ने भी उस पर मारपीट करने का आरोप जड़ा।

इसी बात को लेकर ट्रॉमा वार्ड के बाहर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते वे आपस में उलझ पड़े। धक्का-मुक्की के दौरान एक युवक ने बाहर लगी लोहे की जाली पकड़ ली, जो जोर लगने से टूट गई। हंगामा बढ़ने पर अस्पताल स्टाफ ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ट्रॉमा वार्ड के बाहर हुई तोड़फोड़ से हुए नुकसान की भरपाई संबंधित युवकों से करवाई जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में प्रेम विवाह पर बवाल: परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान, बात करने वालों पर 5 लाख जुर्माने की चेतावनी।

जोधपुर: फाल्गुनी मस्ती के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज का फागोत्सव मनाया गया।