in

पाली में प्रेम विवाह पर बवाल: परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान, बात करने वालों पर 5 लाख जुर्माने की चेतावनी।

पाली। जिले में प्रेम विवाह को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पड़ोस की युवती को भगाकर शादी करने से नाराज ग्रामीणों ने युवक के परिवार को गांव से बेदखल करने का फरमान सुना दिया। इतना ही नहीं, परिवार से कोई भी बातचीत करता है तो उस ग्रामीण पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई है। पीड़ित परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सुरक्षा की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय युवक को अपने पड़ोस में रहने वाली 19 वर्षीय युवती से प्रेम हो गया। दोनों करीब दो महीने पहले घर से निकल गए और आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इस घटना से नाराज युवती के परिजन और कुछ ग्रामीणों ने कथित रूप से 14 जनवरी 2026 को युवक के घर के बाहर एकत्र होकर परिवार को गांव छोड़ने की बात कही।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने सामाजिक बहिष्कार का दबाव बनाते हुए यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति उनके परिवार से व्यवहार रखेगा तो उस पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। इतना ही नहीं, उनके मकान पर हमला कर नुकसान पहुंचाया गया और घर में कीचड़ फेंका गया।

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि 8 और 17 फरवरी को दोबारा उनके घर पर हमला किया गया, जिससे परिवार दहशत में है और उन्हें जान-माल का खतरा महसूस हो रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में चंग की थाप पर गूंजा फागुन, वॉटरप्रूफ चंग बनी आकर्षण का केंद्र।

पाली के बांगड़ अस्पताल में देर रात हंगामा, दो युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में।