धाकड़ी। निकटवर्ती ग्राम पंचायत धाकड़ी मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर सोमवार को होली का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में पंडितों के सानिध्य में होलिका की विधिवत पूजा-अर्चना की गई, जिसके पश्चात जयकारों के साथ होली दहन संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में गांव की गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली, जहाँ हिंदू-मुस्लिम सहित सभी समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।
ये रहे मौजूद: कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से आकाश आसेरी, फिरोज, वकील, रवि मौर्या, पूनम चंद, लक्ष्मण भाटी, अभिषेक आसेरी, डॉ. सोहेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

