in

शादी सीजन में मिलावटी घी पर सख्ती: पाली में छापेमारी, 27 टीन सीज, कई ब्रांड के सैंपल जांच को भेजे

पाली। शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के सीजन में मिलावटी घी की बढ़ती शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिलेभर में सख्त कार्रवाई की। फूड सेफ्टी टीम ने शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक डेयरी और किराना दुकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध घी के नमूने लिए और 27 टीन घी को सीज किया।

सीएमएचओ डॉ. विकास मारवाल ने बताया कि पाली के इंद्रा कॉलोनी स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का सैंपल लिया गया। वहीं भीखाजी नगर कोसलाव स्थित शिव शक्ति किराना स्टोर पर कार्रवाई करते हुए मिलावट के शक में कृष्णा, सरस और अमूल ब्रांड के 4 सैंपल लिए गए तथा 27 टीन को फिलहाल बिक्री से रोक दिया गया।

इसके अलावा केंद्र सरकार से प्राप्त शिकायत के आधार पर खिवाड़ा के विधाता सुपर मार्केट पर भी टीम ने दबिश दी, जहां सरस ब्रांड से मिलते-जुलते चार अन्य ब्रांड के घी के नमूने जांच के लिए जब्त किए गए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि इस समय मिलावटखोरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। खिवाड़ा क्षेत्र में श्री श्याम सरस, धेनु सरस और गौ अमृत सहित कई ब्रांड के सैंपल लेकर लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि घी खरीदते समय गुणवत्ता और ब्रांड की जांच जरूर करें, ताकि मिलावटी खाद्य पदार्थों से बचा जा सके।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली की आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में भीषण आग, 7 दमकलों ने 6 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

पाली में अवैध बजरी खनन पर पुलिस का शिकंजा, रात में दबिश देकर 3 आरोपी गिरफ्तार