in

पाली: मंडिया रोड स्थित फैक्ट्री के अडान में लगी आग, 45 मिनट में पाया काबू।

पाली। शहर के मंडिया रोड स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 9:30 बजे डीपी प्रोसेस फैक्ट्री के अडान (जहां कपड़ों के थान सुखाए जाते हैं) में हुई, जहां सूख रहे कपड़ों के थान आग की चपेट में आ गए।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत सक्रिय हुआ। नगर निगम से दो और रीको से एक दमकल मौके पर पहुंची। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा नुकसान टल गया।

अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत ने बताया कि सुबह कॉल प्राप्त होते ही टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई। आग बुझाने में पारस गहलोत, भैरूलाल, आशीष महेंद्र, दिनेश और बाबूलाल सहित अन्य दमकलकर्मी जुटे रहे।

हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। प्रारंभिक तौर पर किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

गौरतलब है कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में आगजनी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हाल के दिनों में रोजाना तीन से चार स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें कई फैक्ट्रियां भी शामिल हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शादी के कार्ड बांटने निकले पिता की सड़क हादसे में मौत, घर की खुशियां पलभर में मातम में बदली

पाली: 800 किमी पीछा कर यूपी से पकड़ा शातिर चोर, सूने मकान से 31 लाख के गहने व नकदी चोरी का मामला।