in

सोजत: ग्राम विकास रथ यात्रा में बगड़ी पहुंचे अरुण चतुर्वेदी, ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।

सोजत। बगड़ी नगर में ग्राम विकास रथ यात्रा के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी शनिवार को गांव पहुंचे और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी ली और स्थानीय समस्याओं को भी गंभीरता से सुना।

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने जय स्थल तालाब में जलभराव की समस्या प्रमुखता से उठाई। उन्होंने बताया कि तालाब के ओवरफ्लो होने पर पानी की निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है, जिसके चलते कई घरों में महीनों तक पानी भरा रहता है और आवागमन भी प्रभावित होता है।

ग्रामीणों ने तालाब से पानी की पुख्ता निकासी की मांग रखी। इस पर चतुर्वेदी ने पंचायत समिति के बीडीओ नेमाराम सीरवी को जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, जुगलकिशोर निकुंम, सरपंच भुंडाराम चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के धुंधला गांव से लंदन तक का गौरवशाली सफर: रणजीत सिंह राठौड़ ने लंदन चुनाव जीतकर रचा इतिहास

सोजत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों रूपयो का हुआ नुकसान, बड़ा हादसा टला।