in

सोजत: ‘जनगणना 2027’ महाअभियान को लेकर जागरूकता संदेश, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने भरा स्व-गणना फॉर्म।

अकरम खान की रिपोर्ट।

सोजत। आधुनिक और विकसित भारत की मजबूत नींव रखने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘जनगणना 2027’ महाअभियान के तहत सोजत क्षेत्र में जागरूकता गतिविधियां तेज हो गई हैं।

इसी क्रम में सोजत के अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने आधिकारिक पोर्टल पर लॉग-इन कर अपनी व्यक्तिगत एवं पारिवारिक जानकारी ऑनलाइन दर्ज करते हुए स्व-गणना फॉर्म भरकर अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर त्रिवेदी ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे भी जनगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और ऑनलाइन स्व-गणना फॉर्म भरें, ताकि सरकार को सटीक आंकड़े मिल सकें और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।

सोजत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर के निर्देशानुसार नगरपालिका टीम भी इस अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई है। नगरपालिका पैरोकार चंद्रशेखर श्रीमाली, कर्मचारी कपिल देव एवं ऋषि टांक विभिन्न कार्यालयों और संस्थानों में पहुंचकर लोगों को जनगणना प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।

इसी अभियान के तहत टीम ने अपर लोक अभियोजक कार्यालय पहुंचकर पंकज त्रिवेदी को ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया समझाई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर फॉर्म सबमिट किया।

जनगणना 2027 को लेकर प्रशासन की सक्रियता और आमजन की भागीदारी से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बनता नजर आ रहा है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेवा, समर्पण और सम्मान का संगम: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर श्रीमती शीला का गौरवपूर्ण सम्मान।

सोजत: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर श्रीमती स्मिता राजन सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए हुई सम्मानित।