in

सेवा, समर्पण और सम्मान का संगम: अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर श्रीमती शीला का गौरवपूर्ण सम्मान।

पाली। आधुनिक नर्सिंग की जननी फ्लोरेन्स नाईटिंगेल के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार, 12 मई 2026 को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पूरे उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस खास मौके पर पाली स्थित माली समाज भवन में एक भव्य समारोह आयोजित हुआ, जहां चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोग एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारिक, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी, BCM ग्रुप के निदेशक मगराज संकलेचा, बांगड़ हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. कैलाश परिहार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीत कुमार गुर्जर तथा डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग सहित कई विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर खारची में कार्यरत एएनएम श्रीमती शीला को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, समर्पण और मरीजों के प्रति मानवीय संवेदनाओं के लिए प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके अथक परिश्रम और स्वास्थ्य सेवाओं में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक बना।

श्रीमती शीला के सम्मानित होने पर खारची ब्लॉक के डॉक्टरों, चिकित्सा कर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम ने नर्सिंग पेशे की अहम भूमिका और समाज में उनकी अनमोल सेवाओं को एक बार फिर रेखांकित किया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टी20 टीम की कप्तानी पर मंथन: क्या Sanju Samson हों सकते है अगले कप्तान?

सोजत: ‘जनगणना 2027’ महाअभियान को लेकर जागरूकता संदेश, अपर लोक अभियोजक पंकज त्रिवेदी ने भरा स्व-गणना फॉर्म।