in

सोजत: मोहम्मद यासीन छीपा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जोधपुर शहर जिला प्रभारी।

सोजत सिटी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, राजस्थान ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेशभर के जिला प्रभारियों की नई सूची जारी की है। इस सूची में पाली जिले के सोजत निवासी एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मो. यासीन छीपा को जोधपुर शहर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष हमीद खान मेवाती द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार की गई है। संगठन को अधिक मजबूत बनाने और विभिन्न जिलों में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मो.यासीन छीपा लंबे समय से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और वर्तमान में प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। संगठन में उनकी सक्रियता एवं कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर मो.यासीन छीपा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की विचारधारा और जनसेवा के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उनकी नियुक्ति पर सोजत एवं पाली जिले के भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ड्रॉपआउट बालिकाओं को मिली नई उड़ान: बगड़ी नगर में 10वीं-12वीं ओपन अध्ययन केंद्र का शुभारंभ**

सोजत टेंट समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (माली) का समाजबंधुओं ने किया भव्य स्वागत।