सोजत। सोजत तहसील टेंट समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (माली) के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मंगलवार को शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाजजनों ने उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
शाम को आयोजित स्वागत समारोह में चौधरी गोरधनलाल गेहलोत (बड़ावास), देवीलाल सांखला (नयापुरा), गणपतसिंह पालरिया (धोली बाड़ी), जिला अध्यक्ष ताराचंद टांक (पावटी का बास), पूर्व चौधरी लुंबाराम सांखला, भैराराम पालरिया, रतनलाल भाटी, मांगीलाल अटपड़ा, ओमप्रकाश कच्छवाह, गिरधारी गेहलोत, धुलाराम पालरिया, जगदीश गेहलोत सहित समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने साफा एवं दुपट्टा पहनाकर अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत का सम्मान किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने आशा व्यक्त की कि प्रकाश गेहलोत अपने कार्यकाल को यादगार बनाएंगे तथा शहर और समाज के धार्मिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों में टेंट व्यवसायियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
समारोह में समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (घांची) तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश पंवार एवं राकेश प्रजापत का भी साफा एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इसी क्रम में मंगलवार दोपहर सोजत रोड लाइट डेकोरेशन के सदस्यों ने भी नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (माली) का माल्यार्पण कर साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।


