सोजत। इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्रसिंह राठौड़ के निर्देशानुसार एवं पाली जिलाध्यक्ष अरुण कुमार जोशी की सहमति से बुधवार को आईएफडब्ल्यूजे सोजत उपखंड इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
उपखंड अध्यक्ष कैलाश गहलोत ने बताया कि नई कार्यकारिणी में चेतन व्यास को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है। सलाहकार मंडल में डॉ. रामस्वरूप भटनागर, डॉ. रशीद गौरी एवं लक्ष्मीनारायण को शामिल किया गया है।
कार्यकारिणी में राजेश शर्मा एवं प्रकाश राठौड़ को उपाध्यक्ष, नवनीत राय रुचिर को महासचिव तथा राजेन्द्रसिंह राठौड़, उगमराज चौहान एवं अजय जोशी को सचिव नियुक्त किया गया है। राकेश भटनागर को कोषाध्यक्ष तथा भवानीसिंह बागावास को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में ललित कुमार शर्मा, गोविन्द्र गर्ग, मुकेशसिंह, खींवाराम देवासी, हरीश गहलोत, अकरम खान, महावीर गहलोत, संजय परिहार, गजेन्द्र गहलोत, ओमप्रकाश बौराणा, अशोक गहलोत, अशोक सिंह सोलंकी, पुनाराम प्रजापत, दिनेश सोलंकी, इस्माईल खां एवं राहुल दमामी को मनोनीत किया गया है।
इसके अलावा मीठालाल पंवार, दिलखुश गहलोत एवं आमीर रजा सोलंकी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है।
नई कार्यकारिणी के गठन पर पत्रकारों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का विश्वास जताया।


