पाली। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, पाली की जिला स्तरीय बैठक और विचार संगोष्ठी संपन्न, युवाओं से गांधीवादी आदर्श अपनाने का आह्वान।
पाली। महात्मा गांधी जीवन दर्शन संस्थान, पाली की जिला स्तरीय कार्यकारिणी बैठक एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन जिला संयोजक केवलचन्द गुलेच्छा की अध्यक्षता में किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला संयोजक केवलचन्द गुलेच्छा ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भाव का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, जितना स्वतंत्रता आंदोलन के समय था। वर्तमान समय में सामाजिक समरसता, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने के लिए गांधीजी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना बेहद आवश्यक है।
गांधीजी का जीवन दर्शन समाज को दिखाता है सही मार्ग: श्याम सुंदर जोशी
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं गांधीवादी विचारक श्याम सुंदर जोशी ने कहा कि गांधीजी का जीवन दर्शन समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव का मार्ग दिखाता है। उनके विचार आज भी राष्ट्र निर्माण के लिए सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को गांधीवादी मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया।
वहीं, जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि महात्मा गांधी का जीवन दर्शन केवल इतिहास नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति एवं सामाजिक सद्भाव के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इन विचारकों और संयोजकों ने भी किया संबोधित
इस अवसर पर गांधीवादी विचारक रामफलसिंह गुर्जर, युवा संयोजक गौतम, व्याख्याता श्याम तोशावरा, अनुपम चतुर्वेदी, भंवर राव, जोगाराम सोलंकी, पाली शहर ब्लॉक संयोजक राजू सोलंकी, ब्लॉक सह संयोजक आमीन अली रंगरेज, बाली संयोजक राकेश मेवाड़ा, रोहट संयोजक गिरधारीसिंह राजपुरोहित, वागाराम बिश्नोई तथा मारवाड़ जंक्शन संयोजक तरुण टाक ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने गांधीजी के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने तथा सत्य, अहिंसा एवं सेवा के मूल्यों को जन-जन में स्थापित करने का संकल्प लिया।
इन्होंने संभाली व्यवस्थाएं
कार्यक्रम की शुरुआत में स्वागत भाषण युवा संयोजक जोगाराम सोलंकी ने दिया, जबकि मंच का सफल संचालन पूर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में जिला सह संयोजक जीवराज बोराणा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में यह रहे उपस्थित
इस दौरान महिला प्रतिनिधि अंकिता बोहरा, आँचल रामावत, डिंपल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील रामावत, पूर्व पार्षद विनोद मोदी, शहजाद शेख, राजेंद्र मेघवाल, लक्ष्मण कच्छवाहा, चेलाराम रारबड़ा, अशोक कुलदीप, जितेंद्र सोलंकी, अल्ताफ राजा, प्रवीण मीणा, मंगलाराम मेघवाल, संजय परमार, प्रकाश पंवार, धर्मेंद्र गोयल, आरिफ शेख बाली, नरपत सिंह दहिया सोजत, मुकेश ओझा, राहुल घावरी, प्रदीपसिंह सोजत, इमामुद्दीन, प्रदीप मीणा, प्रभात बारूपाल, नारायणलाल थाबलेचा सहित जिले भर के दर्जनों प्रतिभागी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।


