in

पाली में कांग्रेस की संविधान बचाओं रैली का आगाज, संविधान की रक्षा का दिलाया संकल्प

पाली 18 मई 2025, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार पाली विधानसभा स्तरीय संविधान बचाओं रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा व रोहट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरधारीसिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता एवं पाली विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। कांग्रेस भवन में आयोजित संविधान बचाओं रैली एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम में उपस्थित काँग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए पाली विधानसभा प्रभारी हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि वर्तमान स्थिति में जिस प्रकार से केंद्र की सरकार कानून को ताक पर रख कर विपक्षी दलों के साथ भेदभाव की नीति अपना कर केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके तानाशाही नीति को अपना रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द ने कहा कि देश तानाशाही से नहीं संविधान से चलेगा और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का कार्यकर्ता जान भी दे देगा लेकिन इसका अपमान नहीं होने देगा । इस दौरान प्रदेश प्रतिनिधि महावीर सिंह सुकरलाई ने कहा की लोकतंत्र और न्याय के पक्ष में सभी एकजुट होकर ऐतिहासिक संदेश दें। वरिष्ठ नेता सुमेरसिंह राजपुरोहित ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान सभी को संविधान की रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर पाली कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रवीण कोठारी, प्रदेश सेवादल उपाध्यक्ष मोहन हटेला, कांग्रेस नेता जोगाराम सोलंकी, राजीव गांधी पंचायत राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मदनसिंह जागरवाल, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, सेवादल जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी,एसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रतन उद्देश, ओबीसी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गोविंद बंजारा, ताराचन्द चन्दनानी, शहर उपाध्यक्ष दिनेश दवे, ताराचन्द टांक, शमीम बानो खत्री, बाबू भाई कीर, अशोक कुलदीप, मण्डल अध्यक्ष गण, बाबू भाई गोरी, राजू सोलंकी, शकील अहमद नागोरी, अशोक गोड़, चेलाराम रारबड़ा, विनोद मोदी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, लक्ष्मण कच्छवाह, शाहबुद्दीन बागवान, विनोद मोदी, आमीन अली रँगरेज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कृष्णा सांसी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष लाल मोहम्मद सिंधी, मासूम अली मेव, रफीक चौहान, सुनील रामावत, मोहम्मद असग़र कुरैशी, रमेश तुंगारिया, राहुल घावरी, वजीर खान, इकबाल शेख, राजेन्द्र मेघवाल, मांगीलाल सोलंकी, वजाराम गरवलिया, प्रकाश सोनी , अशोक कुलदीप,संजय परमार, हनुमान राम पटेल, खिमाराम मेघवाल, राजाराम डूंगरपुर, पूरण राम खारड़ा सहित कई काँग्रेसजन मौजूद थे।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हैदराबाद और जयपुर में दर्दनाक हादसे: आग और धमाके ने छीनी 22 जिंदगियां।

पाली: मुस्लिम युवा फाउंडेशन द्वारा ख्वाजा गरीब नवाज लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन।