in

पाली में मवेशियों की वजह से फिर हुआ हादसा, पति-पत्नी घायल सड़क पर लड़ते मवेशी बने दुर्घटना का कारण।

पाली— शहर में सड़कों पर घूमते और लड़ते मवेशियों की वजह से एक और हादसा हो गया। सरदारसमंद फॉर्म निवासी मुकेश (35) और उनकी पत्नी सत्यादेवी शुक्रवार को एक मवेशी की टक्कर से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मुकेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर जाडन से खेत जा रहा था। रास्ते में अचानक दो मवेशी लड़ते हुए सड़क पर आ गए और बाइक से टकरा गए। इससे बाइक असंतुलित हो गई और दोनों नीचे गिर पड़े। मुकेश को चेहरे व शरीर पर कई चोटें आई हैं, वहीं सत्यादेवी का पैर टूट गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का उपचार शुरू करवाया।

बढ़ते हादसे, बेपरवाह प्रशासन

पाली में इन दिनों मवेशियों के कारण हादसों में तेजी आई है। बरसात के मौसम में मवेशी मक्खियों से बचने के लिए सड़कों पर बैठ जाते हैं। रात के अंधेरे में काले रंग के मवेशी नजर नहीं आते, जिससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। लड़ते हुए मवेशी भी कई बार सड़क पर आ जाते हैं।

यह पहली घटना नहीं है — शहर में पहले भी मवेशियों के कारण कई जानें जा चुकी हैं और अनेक लोग घायल हुए हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विधायक भाटी व मुस्लिम समाज सदर ने पौधा रोपण अभियान की शुरुआत कर दिया पैग़ाम

पाली में 26 वर्षीय विवाहिता के साथ मारपीट और जलने की घटना, पुलिस जांच में जुटी।