सोजत। आषाढ़ सुदी त्रयोदशी के अवसर पर श्रीमाली ब्राह्मण समाज के प्रमुख तीर्थस्थल गुरु फूलनारायण आश्रम, सोजत में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देशभर से श्रद्धालु आश्रम में पहुँचकर गुरुचरणों में शीश नवाएंगे।
प्रवासी कार्तिक व्यास ने जानकारी दी कि 8 जुलाई को त्रयोदशी के दिन विशेष प्रसादी आयोजन होगा, जिसके मुख्य यजमान जसवंत व्यास, मनोज व्यास सुपुत्र स्व. जानकीवल्लभ व्यास, चरण व्यास, चंदन व्यास, कपिल व्यास एवं नील व्यास (निवासी निमाज, हाल मुकाम सिकंदराबाद, तेलंगाना) होंगे।
9 जुलाई, चतुर्दशी को निकटवर्ती ग्राम लुंडावास स्थित बुढ़ायत माता मंदिर में यज्ञ, हवन, अभिषेक एवं महाआरती का आयोजन होगा। इस दिन के महाप्रसादी लाभार्थी स्व. भीमाशंकरजी- कमलादेवी जोशी परिवार सहित श्यामजी, रतनलाल, मनोहर, वीरेंद्र, पंकज, नीलेश, निशा, देवांश, ग्राहिल जोशी होंगे।
10 जुलाई, गुरु पूर्णिमा पर्व पर आश्रम में महादेव, शंकराचार्य एवं गुरु फूलनारायण सहित अन्य गुरुओं की समाधियों पर अभिषेक किया जाएगा। इस दिन आश्रम परिसर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दिन की महाप्रसादी के लाभार्थी अरुणकुमार-ओमकारलाल जोशी, श्रीमती नंदा अरुणकुमार जोशी, संजय जोशी (बिलावास, हाल मुकाम बालकेश्वर, मुंबई) होंगे।
आयोजन को सफल बनाने में जुटे श्रद्धालु
आश्रम आयोजन समिति व अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास के अध्यक्ष सुरेन्द्र त्रिवेदी, उपाध्यक्ष ललित शर्मा, ओम ओझा, सुरेन्द्र व्यास, अशोक शर्मा, संतोष व्यास, कमल व्यास, चेतन व्यास, जितेन्द्र श्रीमाली, पुनीत दवे, हिमांशु व्यास सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं।
आश्रम परिसर में श्लोक, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जो समाज की धार्मिक चेतना और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।