सोजत रोड।समस्त महिला मंडलों द्वारा रविवार को शहर में भव्य एवं भक्तिमय कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में धर्मप्रेमी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यात्रा को सफल बनाया।
भोले बाबा के गगनभेदी जयकारों के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ, जिसने पूरे शहर का वातावरण भक्तिमय कर दिया। यात्रा के दौरान जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया।
यह यात्रा मनकामेश्वर महादेव मंदिर सिसरवाड़ा रोड से प्रारंभ होकर फुलाद रोड, मालियों का बास, सुभाष मार्ग होते हुए मुख्य बाजार से रेलवे स्टेशन स्थित महादेव मंदिर पहुंची। यहां कांवड़ यात्रा में शामिल महिलाओं व भक्तों ने जलाभिषेक कर भजन-कीर्तन किए।
इस अवसर पर महिला मंडल की किरण सैन, गायत्री शर्मा, कोकीला मेवाड़ा, पुष्पा देवी, तीजा देवी, गुड्डी सैन, कंचन पंवार, भाटिया मैडम, हेमलता सैन, कमला देवी, सुशीला देवी, कंचन नाथ सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं।