in , ,

रामदेवरा मेला: भक्ति का अनोखा उदाहरण, 105 वर्षीय महिला पैदल और 85 वर्षीय महिला मोपेड से यात्रा पर,आस्था कि शक्ति को सलाम।

रामदेवरा। क्षेत्र के लोकदेवता बाबा रामदेव जी का मेला इन दिनों श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम बना हुआ है। हजारों-लाखों श्रद्धालु “जय बाबा री” के जयकारों के साथ रामदेवरा में बाबा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

इस धार्मिक यात्रा के दौरान हमारे RJ22 रिपोर्टर ने भक्ति का एक ऐसा अनोखा उदाहरण देखा, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

एक 105 वर्षीय बुजुर्ग महिला पैदल यात्रा कर रही थी, जबकि दूसरी 85 वर्षीय महिला मोपेड पर यह कठिन यात्रा पूरी कर रही थी।

दोनों ने बताया कि वे बरसों से हर साल बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए यात्रा करती हैं और यह उनकी भक्ति की शक्ति है, जो इतनी अधिक उम्र में भी उन्हें वही जोश और उत्साह देती है।

लोग इनकी आस्था को नमन कर रहे हैं और इसे भक्ति की सच्ची शक्ति का प्रतीक मान रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताराचंद पवार को कर्नाटक कांग्रेस कमेटी में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भारत महिला ए बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला ए: टेस्ट के पहले दिन भारत कि महिला टीम संकट में, बारिश ने बचाई लाज।