in

दिनदहाड़े महिला से लूट: काम दिलाने के बहाने ले जाकर गहने और मोबाइल छीने।

पाली/सुमेरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में एक महिला मजदूर के साथ लूट की वारदात सामने आई है। आरोपी ने काम दिलाने का झांसा देकर महिला को अपने साथ बाइक पर बैठाया और रास्ते में सुनसान जगह पर ले जाकर गहने व मोबाइल लूट लिए।

मामला नाना थाना क्षेत्र के उमरी पाणी भीमाणा निवासी जीजीबाई पत्नी धर्माराम से जुड़ा है। महिला ने सुमेरपुर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार, जीजीबाई 23 सितंबर को रोज़ की तरह मजदूरी के लिए घर से निकली थी।

इसी दौरान एक अज्ञात बाइक सवार युवक आया और कहा कि उसके मकान निर्माण का काम चल रहा है तथा मजदूर की जरूरत है। मजदूरी तय होने पर महिला उसके साथ बाइक पर बैठ गई।

रास्ते में जब वह युवक उसे सुनसान इलाके में ले गया, तो उसने महिला को डरा-धमकाकर उसके पहने हुए चांदी के गहने और मोबाइल फोन छीन लिए और मौके से फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला की रिपोर्ट के आधार पर लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में आज होगा मुस्लिम युवा फाउंडेशन द्वारा तीसरा सामूहिक निकाहख़्वानी समारोह।

मुस्लिम युवा फाउंडेशन का तीसरा सामूहिक निकाह सम्मेलन कामयाबी की मंजिल पर पहुंचा दुल्हा-दुल्हन को दी विदाई