पाली शहर में रविवार दोपहर एक घर के बाहर रखी साइकिल अज्ञात युवक चोरी कर ले गया। करीब 10 हजार रुपए कीमत की साइकिल की यह चोरी पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

घटना पाली शहर की जनता कॉलोनी की है। यहां रहने वाले राजेन्द्र पुत्र बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा जयेश, जो कक्षा 6 का छात्र है, रविवार दोपहर करीब 12 बजे नजर पुलिया से दूध लेकर घर लौटा था। हमेशा की तरह उसने साइकिल घर के बाहर खड़ी कर दी।
कुछ समय बाद जब जयेश किसी काम से साइकिल लेकर जाने लगा तो साइकिल गायब मिली।
परिजनों ने आसपास तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। बाद में पड़ोसी के घर लगे CCTV फुटेज चेक किए गए, जिसमें एक 22-23 साल का युवक साइकिल ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।
परिवार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
CCTV फुटेज में जनता कॉलोनी में घर के बाहर से साइकिल ले जाता युवक नजर आया।

