पाली। दीपावली के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और सांसद पीपी चौधरी ने पाली के मुख्य बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों और आमजन को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने शहर के प्रमुख बाजारों में घूमकर लोगों से मुलाकात की और खुशहाली व समृद्धि की कामना की। व्यापारियों ने भी गर्मजोशी से भाजपा नेताओं का स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेन्द्र बोहरा, संजय ओझा, विकास बुबकिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे।
https://www.instagram.com/reel/DQC0CbbklQK/?igsh=MW16b2ptcW93MzJ4Yw==
सभी ने मिलकर दीपावली के पर्व की खुशियां साझा की और क्षेत्र के विकास तथा जनता की सुख-शांति के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

