in ,

पाली की रोलर स्केटिंग टीम ने राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में लहराया परचम, जीते 5 पदक

उदयपुर के खेल गांव में आयोजित 9वीं राजस्थान स्टेट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप (RSFI) में पाली जिला रोलर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में पूरे राजस्थान से 475 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पाली के कॉर्डिनेटर मोहम्मद आसिफ ने बताया कि कोच हाशमी जियाई, इमरान खान और अब्दुल रऊफ के मार्गदर्शन में टीम ने यह उपलब्धि हासिल की।

शिवम ने इनलाइन 500 मीटर और 1 लेप रेस में स्वर्ण पदक, 1000 मीटर रेस में रजत पदक जीता। भव्येश ने इनलाइन 200 मीटर रेस में कांस्य और भाविका ने 1 लेप क्वाड रेस में कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा, श्रेयांश संचेती, द्रोणाक केसरिया, अहमद राजा, सोलंकी निवान, रोहित, हरयांश भंडारी, पार्थ गोस्वामी, अली अब्बास, कनिष्का, सांवी सोलंकी, तनिष्का अग्रवाल, प्रियंक अग्रवाल, वैभव, पूर्व, दीक्षांत वैष्णव, भाव्यांशु सीरवी, हार्दिक चौधरी, भविशा तंवर और वर्णिका जांगिड़ ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

उदयपुर भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उदयपुर रोलर स्पोर्ट्स खेल संघ अध्यक्ष विक्रम सिंह देवड़ा, राजस्थान रोलर खेल संघ सचिव मनजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मिज़ान हफिज ने खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो देकर उनका हौसला बढ़ाया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में दीपावली पर गांव गए, पीछे हो गई चोरी: सोने-चांदी के गहने और कैश ले गए चोर; CCTV में तीन संदिग्ध कैद।

“झाँसी की रानी” संस्था की पहल: सूरत की बस्ती में रोशनी और दिपावली कि खुशियां लेकर पहुँची सोजत की बेटी किरण बोराणा।