जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का सोमवार को SMS अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं।

जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर को घर पर अचानक बेहोश हो जाने के बाद उन्हें परिजन तुरंत एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था।
डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद, आज सुबह 6:08 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद समाचार के बाद देवनानी परिवार सहित पूरे राजनीतिक एवं सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने वासुदेव देवनानी के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।


