in

जयपुर में भयावह सड़क हादसा — तेज रफ्तार डंपर ने 20 गाड़ियों को रौंदा, 10 की मौत, कई गंभीर घायल।

जयपुर। राजधानी जयपुर में सोमवार को एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार डंपर ने अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर तक 20 से अधिक गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर इतनी तेज गति में था कि उसने सामने आ रही गाड़ियों को रौंदते हुए आगे बढ़ना जारी रखा।

टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई मृतकों के शरीर के अंग अलग-अलग दिशाओं में बिखर गए। सड़क पर चारों ओर खून और टूटे वाहन के हिस्से फैले हुए थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे।

घायलों को तुरंत एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया है और डंपर चालक की तलाश जारी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

 

हादसे के बाद इलाके में भारी जाम लग गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु किया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण रखा जाए और ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत बना महिला क्रिकेट का विश्व चैंपियन: भारतीय बेटियों ने रचा इतिहास, बीसीसीआई ने खोल दिया करोड़ का खजाना।

जयपुर से बड़ी खबर: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पत्नी इंद्रा देवी का निधन।