in

जयपुर में तेज आवाज वाले साइलेंसरों पर बुलडोजर एक्शन- 135 साइलेंसर नष्ट, बड़ी संख्या में बाइक्स जब्त।

जयपुर। शहर की सड़कों पर तेज आवाज में पटाखे जैसी धड़धड़ाहट कर हुड़दंग मचाने वाले बुलेट बाइक सवारों के खिलाफ जयपुर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया। अभियान के तहत मानसरोवर, गोपा लालपुरा व आसपास के थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में बाइक्स जब्त की और लगभग 135 तेज आवाज वाले साइलेंसर जब्त किए।

इन सभी जब्त साइलेंसर्स को शनिवार को मानसरोवर के रजत पथ चौराहे पर बुलडोजर चलाकर नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की निगरानी की।

बुलडोजर एक्शन के दौरान डीसीपी साउथ राजर्षि राज, एसीपी आदित्य काकड़े, थाना प्रभारी लखन खटाना एवं महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संशोधित साइलेंसर लगाकर शोर मचाना, स्टंट करना और सार्वजनिक शांति भंग करना कानूनन अपराध है। ऐसे वाहनों पर आगे भी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड नंबर 25स्थित हाजी बाबा उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित हुआ SIR केम्प वार्ड वासियों को मिली राहत

राजस्थान में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, माउंट आबू शून्य पर पहुंचा-हिल स्टेशन में जमी ओस, कई शहरों में पारा लुढ़का