in

मुंबई निवासी नेत्रहीन दिव्यांग बापू का इलाज में मदद कर समाजसेवीयों ने दिया इंसानियत का पैग़ाम पहुंचाई राहत

पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मस्तान शाह बाबा क्षेत्र में मुंबई निवासी बापू जो

दिव्यांग है।उनके प्राइवेट पार्ट गुप्तांग में मस्से की बिमारी फैलने से गंभीर हालत में होने की सुचना समाजसेवी मोहम्मद अकबर खान उर्फ पिंटू मामा ओर समाजसेवी अरबाज खान अज्जू

को मिलने पर उन्होंने दिव्यांग बापू को फोर व्हीलर गाडी में डालकर बांगड़ अस्पताल लेकर जाने ओर इलाज शुरू करने की बात कही गई।

डाक्टर द्वारा जांच में गुप्तांग में बैक्टीरिया फैलने ओर गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ ने जोधपुर ले जाने की सलाह दी। गंभीर हालत को देखते हुए समाजसेवी पिंटू मामा ओर समाजसेवी अरबाज खान अज्जू ने स्थानीय समाजसेवी संस्था गौशाला के गौरधन कीर व महेंद्र भाई  एवं मोडाराम ने टीम सदस्यों

को मौके पर बुलाकर नेत्रहीन दिव्यांग बापू को स्नान कराया ओर प्राथमिक उपचार कर घाव पर पट्टी करवा कर मरीज़ दिव्यांग बापू को

थोड़ी राहत पहुंचाने का काम किया।ओर कल जोधपुर हाई सेंटर हास्पिटल में ले जाकर इलाज शुरू करवाने का भरोसा दिलाया। पीड़ित मानव की सेवा में संस्था के सदस्य ने इंसानी फ़र्ज़ निभाते हुए पीड़ित की मदद की जो आज के दौर में मानवीय संवेदना को जगाकर

 

आम पीड़ितों की मदद की प्रेरणा देती है।इस पीड़ित नेत्रहीन दिव्यांग बापू जो मुंबई निवासी हैं दोनों पैर नही है ओर हाथों की भी अंगुलीयां कटी हुई है। ऐसे पीड़ित की मदद करना ही सच्ची सेवा है।

ज्ञात रहे पूर्व में भी पिंटू मामा समाजसेवा के क्षेत्र में क ई कार्य अंजाम दे चुके हैं।ओर जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं *RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी***

Fayaj Bukhari

Written by Fayaj Bukhari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: वार्ड 27 में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक भाटी की पहल पर RCC सड़क निर्माण शुरू

कौम खैरादियान टूर्नामेंट में JK इलेवन ने जीत का गाड़ा झंडा भूरट क्लब़ को पछाड़ा