in

सोजत NH-162 पर बड़ा हादसा टला: मवेशी बचाने के चक्कर में पपीता से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर लगा लंबा जाम।

सोजत। सोजत थाना क्षेत्र के बागावास गांव के पास नेशनल हाईवे–162 पर गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। पपीता से भरा एक ट्रक अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।

हादसे के बाद ट्रक हाईवे पर आड़ा-तिरछा खड़ा हो गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, वहीं पपीता सड़क पर बिखर गया।

राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक को भी गंभीर चोट नहीं आई।

सूचना मिलते ही सोजत पुलिस थाना से एएसआई भीयाराम मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित किया तथा क्रेन की सहायता से ट्रक को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद हाईवे पर यातायात सुचारु किया जा सका।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि हाईवे पर चलते समय विशेष सतर्कता बरतें, क्योंकि मवेशियों के अचानक सड़क पर आ जाने से हादसों की आशंका बनी रहती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नागौर में अनोखी चोरी: कबूतर चोंच में दबाकर उड़ा ले गया 7 ग्राम सोने की चेन!

पाली: बांगड़ हॉस्पिटल में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त, संदिग्धों से पूछताछ और वार्ड एंट्री पर रोक।