in

पाली में हज-2026 के मुकद्दस सफर के लिए तरबियत और टीकाकरण शिविर कल

पाली। हज यात्रा 2026 के लिए चयनित पाली जिले के तमाम हाजियों के लिए बुधवार, 11 फरवरी को एक विशेष प्रशिक्षण (तरबियत), टीकाकरण और मेडिकल जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम मुस्लिम मुसाफिर खाना, पाली में आयोजित होगा। इस शिविर में हज यात्रियों को सफर के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, अरकान-ए-हज की जानकारी देने के साथ-साथ अनिवार्य स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण की सुविधा प्रदान की जाएगी।

आयोजन समिति के सदस्यों—हाजी अनवर अली चौहान (सुहाना कलर लेब) आमीन अली रंगरेज और अमजद अली अल्फ़ाज़ — ने बताया कि जिले के सभी चयनित हाजी इस शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें ताकि उनके स्वास्थ्य कार्ड और अन्य दस्तावेजी प्रक्रियाएं समय पर पूरी हो सकें। अधिक जानकारी के लिए आयोजकों से संपर्क किया जा सकता है।

🗓 तारीख: 11 फरवरी 2026 (बुधवार)

📍 स्थान: मुस्लिम मुसाफिर खाना, पाली

संपर्क सूत्र:

📞 हाजी अनवर अली चौहान: 9252222692

📞 आमीन अली रंगरेज: 9829091844

📞 अमजद अली अल्फ़ाज़: 9214433786

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बड़ी खबर: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर लगी मुहर, कोलंबो में भिड़ेंगी दोनों टीमें!

युनानी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,हकिम अजमल खान को दी श्रधांजलि।