in

जयपुर | भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई,पेंशन विभाग का AAO 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की जयपुर नगर चतुर्थ इकाई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेंशन विभाग लालकोठी, जयपुर में पदस्थापित एएओ (द्वितीय) राजेश कुमार खंडेलवाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ACB के अनुसार परिवादी के पिता की मृत्यु के बाद उसकी माता को पूर्ण पेंशन नहीं मिल रही थी। इस पर आरोपी एएओ द्वारा पूरी पेंशन व पूर्व एरियर जारी करने की एवज में 10,000 रुपये नकद तथा एरियर राशि का 10 प्रतिशत रिश्वत मांगी गई थी।

पूर्व में की गई मांग के अनुसार आज आरोपी ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, जिस पर ACB टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।

यह कार्रवाई ACB जयपुर रेंज के डीआईजी श्री आनंद शर्मा के सुपरवीजन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानप्रकाश नवल के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ACB ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीकर में सरकारी बालिका स्कूल का हेडमास्टर निलंबित, छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप।

रींगस में दर्दनाक हादसा: हास्य कवि केशर देव मारवाड़ी का सड़क दुर्घटना में निधन, साहित्य जगत में शोक।