पाली स्थित दिव्यांग सेवा समिति पाली की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्री विश्वकर्मा जांगिड़ समाज भवन, पाली में वरिष्ठ सदस्य सोहनराज बम्बोली की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पूर्व में 4 जनवरी एवं 18 जनवरी को लिए गए निर्णयों के अनुसार चुनाव अधिकारी सोहनराज बम्बोली की देखरेख में समिति के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न कराए गए।

चुनाव प्रक्रिया के तहत सर्वसम्मति से मुकेश सोनी को अध्यक्ष, बुद्धाराम पन्नूसा (सोजत) एवं मोहनसिंह सिलोरा (गिरादड़ा) को उपाध्यक्ष, घेवरचन्द आर्य को मंत्री, धनराज नागल को उपमंत्री तथा विनोद कुमार जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया।
समिति के संरक्षक के रूप में वरिष्ठ सेवानिवृत्त वैज्ञानिक हरिश कुमार शर्मा एवं व्याख्याता आईदान राम सुथार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों में सोहनराज बम्बोली, पुष्पेंद्र भागेसर, घीसूलाल सिरवी, नितिन कुमार गोराणा, रमेश चौधरी (गागुड़ा), बाबूलाल जांगिड़, लक्ष्मी रांका, पूजा डुंगरवाल, प्रियंका मूंदड़ा, शालिनी जैन एवं सुमित्रा देवी को शामिल किया गया।
इसी क्रम में आयकर अधिवक्ता विनोद जांगिड़ को लेखा निरीक्षक, हेमंत कुमार मेघवाल (गुड़ा श्यामा) को सोजत ब्लॉक अध्यक्ष तथा बीजाराम पटेल (सोनाईलाखा) को रोहट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मंत्री घेवरचन्द आर्य ने बताया कि समिति में मातृशक्ति को उसकी संख्या के अनुपात में पर्याप्त प्रतिनिधित्व देते हुए कार्यकारिणी में विशेष महत्व दिया गया है, जिससे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
बैठक में पूजा गोराणा, कमलादेवी, संगीता, दिक्षिता भागेसर, कविता प्रजापति, अक्षय डुंगरवाल, रोशन गोराणा, अजय टांक (सोजत), वागाराम देवासी, महेंद्र मेघवाल (अटबड़ा), सलीम खान (रोहट), मूलाराम (रोहट), आरिफ खान (कंटालिया), लक्ष्मण सिंह (खुडावास) सहित जिलेभर से 50 से अधिक दिव्यांग भाई-बहन उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक एवं रोजगार से जुड़े मुद्दों पर ठोस कार्ययोजना बनाना रहा। नवगठित कार्यकारिणी ने भविष्य में दिव्यांगों के अधिकारों की रक्षा एवं उनके कल्याण हेतु निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।


