in

पाली में फिर बम कि धमकी: डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस खाली, चौथी बार ई-मेल से मचा हड़कंप।

पाली। शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ई-मेल मिलते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारी तुरंत बाहर निकल आए। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों कार्यालयों का कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो महीनों में यह चौथी बार है जब इसी तरह का धमकी भरा ई-मेल मिला है। ई-मेल में पूरे परिसर को “साइनाइड बम” से उड़ाने की बात लिखी गई है और इसे गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई है।

सूचना मिलते ही कोतवाली थानाधिकारी रविंद्र सिंह खींची पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और डाकघर के बाहर जमा भीड़ को हटाया। इसके बाद पूरे परिसर को खाली करवाकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया है, वहीं साइबर टीम भी ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि टीम द्वारा हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि धमकी की सच्चाई सामने आ सके।

डाकघर अधीक्षक तरुण कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कारणों से सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया है। फिलहाल डाकघर और पासपोर्ट से जुड़े सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में त्रिदिवसीय ‘शिव महिमा’ महोत्सव शुरू, 8 मई तक होंगे विविध धार्मिक आयोजन।