in

सोजत: धुंधला में आटा फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, गंदगी के बीच बन रहा था आटा।

सोजत। क्षेत्र के ग्राम धुंधला में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, पाली की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आटा फैक्ट्री में भारी अनियमितताएं पकड़ीं। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री परिसर में गंदगी, कबूतरों की बींटें और रेत मिलने से हड़कंप मच गया। विभाग ने तुरंत आटे के सैंपल लेकर पूरे स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी एग्रो इंडस्ट्रीज नाम से संचालित इस फैक्ट्री के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी विकास मारवाल के निर्देश पर टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली स्थिति

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि—

जिन मशीनों से आटा पीसा जा रहा था, उन पर कबूतरों की बींटें जमी हुई थीं।

आटा पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले आंगन में भी गंदगी फैली हुई थी।

कई आटे के कट्टे खुले में रखे हुए मिले, जिनमें रेत भी पाई गई।

पैकिंग पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर का कोई उल्लेख नहीं था।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से फैक्ट्री में मौजूद पूरे स्टॉक की बिक्री पर रोक लगा दी है। साथ ही आटे के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी सामने आती है, तो फैक्ट्री संचालक के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों रूपयो का हुआ नुकसान, बड़ा हादसा टला।

राजस्थान में मौसम का दोहरा असर: कहीं लू का कहर, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट।