in

सोजत कॉन्वेंट विद्यालय में गूंजा स्वच्छता का संदेश, 4-बिन कचरा पृथक्करण की दी जानकारी, विद्यार्थियों को दिलाई स्वच्छता शपथ।

सोजत सिटी। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत संचालित स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत नगर पालिका सोजत द्वारा अधिशाषी अधिकारी राघव सिंह मीणा के निर्देशन में सोजत कॉन्वेंट विद्यालय में स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा प्रबंधन एवं कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण के महत्व की जानकारी दी गई।

4-बिन कचरा पृथक्करण को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक…

नगर पालिका टीम द्वारा विद्यार्थियों को 4-बिन कचरा पृथक्करण प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। इस दौरान गीला कचरा, सूखा कचरा, घरेलू हानिकारक कचरा एवं अन्य प्रकार के कचरे को निर्धारित बिन में अलग-अलग डालने की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को अपने घर एवं विद्यालय में कचरे का पृथक्करण स्रोत स्तर पर ही करने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वच्छता शपथ के माध्यम से दिया जागरूकता का संदेश…

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छता बनाए रखने एवं कचरे का उचित प्रबंधन करने के लिए स्वच्छता शपथ दिलाई गई। नगर पालिका का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन का संदेश प्रत्येक घर और आमजन तक पहुंचाना रहा।

नगर पालिका सोजत द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर स्वच्छता के प्रति नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है। विद्यालय स्तर पर आयोजित इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी एवं जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत के वार्ड संख्या -10 के नव निर्वाचित पार्षद सुधीर दवे : सामाजिक सेवा, धार्मिक गतिविधियों और विकास के संकल्प के साथ बढ़ाएंगे कदम।